प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने जिले वासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी

 लोक निर्माण मंत्री, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
====== प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने जिले वासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी ने भी क्रिसमस पर्व की सभी को शुभकामनाएं बधाई दी है। लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, कलेक्टर श्रीकान्त पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी तथा मंत्री प्रतिनिधि श्री मनोज राजानी ने क्रिसमस के एक दिन पूर्व ही होली ट्रिनिटी चर्च में फादर थामस से भेंट कर क्रिसमस की बधाई दी थी तथा कहा कि हम सब मिलकर प्रभु यीशु के शांति व सद्भाव के संदेश सार्थक करते हुए मिलजुल कर रहे तथा देश में अमन चैन कायम रखें।