देवास :-कपिल शर्मा शो दिनांक 28 मार्च शनिवार में कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान किया गया है, जिससे समूर्ण कायस्थ समाज मे रोष व्याप्त है।
*सोनी चैनल पर दिखाए जाने वाले कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा ने भगवान चित्रगुप्त जी को अपमानित कर कायस्थों के अस्तित्व को ललकारा है जो भारत ही नही सम्पूर्ण विश्व मे बसे कायस्थों का अपमान है। तथा सभी मे गहरा रोष उपजा हैं। कपिल शर्मा,शो के आयोजक तथा सोनी चेनल उक्त एपिसोड हेतु क्षमा याचना करे और एपिसोड से उक्त संवाद डिलीट करे अन्यथा शो के बहिष्कार के साथ कानूनी कार्यवाही भी की जायेंगी। यह जानकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय महासभा के प्रवीण श्रीवास्तव ने दी है